Uncategorized

नौकरी के नाम पर धोखे से बेरोजगार युवकों का फूटा गुस्सा, रोजगार मेले में लगे ‘रघुवर दास मुर्दाबाद’ के खूब नारे (देखें वीडियो)

Ranchi : रांची के खेलगांव में आज झारखण्ड के विभिन्न हिस्सों से नौकरी की आस में आये बेरोजगार युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा. वे रघुवर सरकार को कोसते हुए ‘रघुवर दास मुर्दाबाद-मुर्दाबाद’ के खूब नारे लगाने लगे. छात्रों का आक्रोश इस बाबत है कि सरकार रोजगार देने के नाम पर राज्य के गरीब-बेरोजगार युवाओं का मखौल उड़ा रही है. बंधुआ मजदूर से भी कम वेतन पर उन्हें रोजगार दिलाकर उन्हें झांसा देने का खेल खेला जा रहा. दो-तीन दिनों से वे लोग यहां हैं, लेकिन कंपनियां नियुक्ति की कोई प्रक्रिया नहीं कर रही है.

बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है सरकार

बता दें कि युवा दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए ‘रोजगार मेले’ का आयोजन कर रखा. इसमें रोजगार की लालसा में पूरे झारखण्ड के युवा आये हुए हैं. सरकार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देने जा रही है. इसके साथ ही तरह-तरह की घोषणाएं भी की जाने वाली हैं. सरकार 25 हजार नियुक्ति पत्र बांटने का प्रचार भी खूब कर रही है. शहर भी बैनर-पोस्टर से पटा पड़ा है. इसके लिए पिछले 8 जनवरी से कैंपस ड्राईव चलाया जा रहा है, जिसमें राज्य के विभिन्न कोनों से छात्र नौकरी की आस लेकर आ रहे हैं.

रोजगार मेला तिथि से पहले ही युवाओं के आक्रोश का शिकार

इस दौरान आज बुधवार को छात्रों ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर करते हुए कहा कि सरकार नौकरी के नाम पर झांसा दे रही है. साथ ही रघुवर दास मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. बता दें कि युवा दिवस पर 25 हजार युवाओं को झारखण्ड सरकार रोजगार देने वाली है. छह हजार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. कार्यक्रम में केंद्रिय मंत्री के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों के मंत्री व प्रतिनिधि शामिल होनेवाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button