Uncategorized

आज दिन की इन चार बड़ी खबरों पर रहेगी सबकी नजर

Ranchi : आज का दिन खास है क्योंकि देश की नजरें आज आने वाले चार अहम फैसलों का इंतजार कर रही है. जिसमें सबसे पहला है लालू की सजा का ऐलान, दूसरा है तीन तलाक का मामला जिसे राज्यसभा में आज पेश किया जाना है. तीसरा मुददा है पुणे के भीमा कोरेगांव यु़द्ध की 200वीं वर्षगांठ और महाराष्ट्र के कई शहरों में हिंसा के बीच आज बंद का ऐलान. वहीं चौथा मामला आप पार्टी से राज्यसभा में प्रत्याशी आखिर कौन होगा!

चारा घोटाले मामले में लालू की सजा का ऐलान

चारा घोटाले मामले में लालू की सजा का ऐलान

चारा घोटाले में देवघर कोषागार (आरसी 64ए/96) से 89 लाख रुपये के  फर्जीवाड़ा मामले में 21 साल बाद बुधवार को विशेष सीबीआई कोर्ट, रांची के जज शिवपाल सिंह फैसला सुनायेंगे. लालू समेत सभी दोषी बुधवार की सुबह 10.30 बजे अदालत में हाजिर होंगे. इसके बाद सजा की बिंदु पर सुनवाई की जायेगी. इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व सांसद आरके राणा, जगदीश शर्मा और आईएएस अधिकारियों सहित 16 लोगों को दोषी पाया गया था. दोषी ठहराये गए सभी 16 लोगों को हिरासत में लेकर बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था. 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख  27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में ये फैसला कोर्ट ने सुनाया था.

इसे भी पढ़ें- चारा घोटाला: सजा का ऐलान आज, लालू यादव जाएंगे जेल या मिलेगी राहत

तीन तलाक बिल राज्यसभा में होगा पेश

तीन तलाक बिल राज्यसभा में होगा पेश

मुस्लिम महिलाओं से जुड़ा तीन तलाक बिल लोकसभा से पास हो चुका है. जिसके बाद बुधवार को ये बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा. हालांकि, संसद के उच्च सदन में सरकार के लिए ये बिल पास कराना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद आज बुधवार को राज्यसभा में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक-2017 पेश करेंगे. सरकार इस बिल पर बहस भी कराएगी. पहले यह बिल मंगलवार को ही राज्यसभा में आना था, लेकिन विपक्षी दलों में आम राय नहीं हो पाने के कारण सरकार ने इसे पेश नहीं किया था. सरकार इस बिल को राज्यसभा में पास कराने के बाद जल्द से जल्द राष्ट्रपति की अनुमति के बाद कानूनी शक्ल देने के कोशिश में है. लेकिन राज्यसभा में बीजेपी अल्पमत है. वहीं दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियों की तरफ से सरकार को सहयोग का कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है. विपक्षी पार्टियां इस बिल को सेलेक्ट कमेटी को भेजने या फिर इसमें कुछ संशोधन करने के लिए सदन में दबाव नहीं डालेंगे.

इसे भी पढ़ें- राज्यसभा में तीन तलाक को अपराध बताने वाले क्लॉज को जमानती बनाने की मांग कर सकती है कांग्रेस

भीमा कोरेगांव में दलित समाज के शौर्य दिवस पर भड़की हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र बंद

भीमा कोरेगांव में दलित समाज के शौर्य दिवस पर भड़की हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र बंद

एक जनवरी को पुणे के भीमा कोरेगांव में दलित समाज के शौर्य दिवस पर भड़की हिंसा के विरोध में दलित संगठनों ने आज बुधवार को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है. गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी थी. कोरेगांव हिंसा को देखते हुए ठाणे में अब 4 जनवरी तक धारा 144 लगा दी गई है. आज बुधवार को पूरे महाराष्ट्र में लोकल ट्रेन से लेकर स्कूल और हाइवे बंद रहेंगे. मराहाष्ट्र बंद होने से राज्य की 40 हजार बसें नहीं चलेंगी और पुणे हाईवे भी बंद रहेगा. 250 से अधिक दलित संगठनों ने इस बंद का समर्थन किया है. बंद को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कई इलाकों में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है. वहीं इस हिंसा में सोमवार को एक आदमी की मृत्यु भी हो गई थी. मंगलवार को भी महाराष्ट्र में कई जगहों पर हिंसा हुई. मुंबई में जगह-जगह रास्ता रोका गया, ट्रेनें रोकने की कोशिश की गई. जिसकी वजह से बड़ी तादाद में लोग पूर्वी एक्सप्रेस हाइवे पर जाम में भी फंस गए.

इसे भी पढ़ें- भीमा-कोरेगांव की लड़ाई के 200 वें सालगिरह के दौरान हुई हिंसा, एक व्यक्ति की मौत

कौन होगा आप का प्रत्याशी

कौन होगा आप का प्रत्याशी

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने पहली बार राज्यसभा के लिए अपनी 3 सीटें पक्की कर ली हैं लेकिन पार्टी की ओर से किसे उच्च सदन में भेजा जाएगा, इसे लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं है. इस बाबत बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पीएसी की बैठक होनी है, जिसमें राज्यसभा भेजे जाने वाले नामों पर अंतिम मुहर लग सकती है. आम आदमी पार्टी की आठ सदस्यीय पीएसी को आज नामों पर अंतिम फैसला करना है. वहीं पार्टी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह, कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील गुप्ता व जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट एनडी गुप्ता को उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button