Uncategorized

रडार से बच निकलने वाला विमान जे 20 चीन की सेना में शामिल

NEWSWING

Beijing, 28 September : चीन ने गुरुवार को रडार से बच निकलने में सक्षम लड़ाकू विमान जे 20 को सैन्य सेवा में शामिल करने की घोषणा की. राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल वू छियान ने कहा कि जे 20 लड़ाकू विमानों के उड़ान परीक्षण तय कार्यक्रम के अनुसार हो रहे हैं. जे 20 चीन के चौथी पीढी के मध्यम और लंबी दूरी के लड़ाकू विमान हैं. इसने 2011 में अपनी पहली उड़ान भरी थी और उसे पिछले साल नवंबर में ग्वांगडांग प्रांत के झुहाई में 11वें ‘एयरशो चाइना’ में पहली बार प्रदर्शित किया गया था. यह विमान भारत चीन वायु सेना संतुलन में नये आयाम जोड़ सकता है. पाकिस्तान इस विमान को खरीदने के लिए पहले ही अपनी रूचि जाहिर कर चुका है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button