Uncategorized

जुलाई में 18,000 शिक्षकों की नियुक्ति होगी: सीएम

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को (निरसा) धनबाद के पीठाकियारी स्थित शहीद वेदी मैंदान में एक सभा को सम्बोधित करते हुए लोगों से आह्वान की कि वे राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लें एवं राज्य के विकास में अह्म भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि अगले जुलाई महीने के पहले सप्ताह में 18,000 शिक्षकों की नियुक्ति होने जा रही है। साथ ही राज्य के सरकार के विभिन्न पदों पर शीघ्र ही 40,000 हजार नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य के मूलवासियों को नियुक्तियों में समायोजित किया जाय इसके लिए स्थानीयता की नीति के प्रारूप पर आगामी 26 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्रदेश में विगत 13 वर्षोे के शासन में नौजवान उपेक्षित रहें हैं। नौजवानों को कैसे सहयोग मिले इस हेतु सरकार प्रयासरत हैं। आने वाले समय में शहरी एवं ग्रामीण युवाओं को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने वृद्धा-विकलांगता एवं विधवा पेंशन में 200 रू की बढ़ोत्‍तरी की है। सरकार का निर्णय है कि साठ वर्ष की आयु के ए॰पी॰एल॰ या बी॰पी॰एल॰कोटे के जो भी वृद्ध हैं उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आजादी से पहले से ही कोल इंडिया लिमिटेड झारखण्ड के 29,000 एकड़ जमीन से कोयला निकाल रही है,इससे राज्य को 50,000 करोड़ का मुआवजा़ मिलता है जो नहीं मिला। इस राशि के मिलने पर पंचायतों के स्तर से विकास की एवं स्वरोजगार की और योजनाएं की जा सकती थीं। उन्होंने निरसा विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह 68 पंचायतों का प्रखण्ड है। बहुत जल्द निरसा में और प्रखण्ड सृजित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन इस अवसर पर शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं रेखा मंडल ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button