Uncategorized

मामला मिड डे मिल का 100 करोड़ भानु कंस्ट्रक्शन के एकाउंट में डालने का, छह हाइवा व एक एक्सवीटर आरा से जब्त

NEWS WING
Ranchi, 23 October : मिड डे मिल का 100 करोड़ रुपया भानु कंस्ट्रक्शन कंपनी के एकाउंट में जमा करने के मामले में भले हीं कंपनी के खिलाफ अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हो पायी है. लेकिन फाइनांस कंपनियोंं ने भानु कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई शरु कर दी है. सूचना के मुताबिक श्रेयी इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनांस कंपनी ने भानु कंस्ट्र्क्शन कंपनी की छह महिंद्रा हाईवा और हुंडई का एक एक्सवीटर को जब्त कर लिया है. सातो वाहनों को आरा जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर बक्सर रोड में बामतली नामक गांव से जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक 100 करोड़ रुपये में से कुछ रुपये लगा कर भानु कंस्ट्रक्शन कंपनी ने श्रेयी फाइनांस कंपनी से कई वाहन फाइनांस करवाया था. मामला उजागर होने के बाद स्टेट बैंक आफ इंडिया के द्वारा उन सभी कंपनियों व बैंकोंं से संपर्क किया गया है, जिनके एकाउंट में भानु कंस्ट्रक्शन से रुपये ट्रांसफर हुए थे. साथ की कार्रवाई करने के आग्रह किया गया है. बताया जाता है कि इसी के मद्देनजर श्रेयी फाइनांस कंपनी ने वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की है. सूत्रों के मुताबिक जिस जगह से वाहनों को जब्त किया गया है, वहां और भी वाहन थे, जिसे भानु कंस्ट्रक्शन के लोगो ने हटा दिया था. एसबीआई के आग्रह पर पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है. कंपनी का मालिक संजय तिवारी अब भी फरार है.

इसे भी पढ़ेंः मिड डे मिल का 100 करोड़ एसबीआई ने भानु कंस्ट्रक्शन के एकाउंट में डाला

इसे भी पढ़ेंः बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुअा मिड डे मिल का 100 करोड़, एसबीअाई वापस ला पाया 70 करोड़

25 सितंबर को हुआ था मामला उजागर, 70 करोड़ आए हैं वापस

मिड डे मिल (मध्याह्न भोजन) का 100 करोड़ रूपया सरकारी खाते से एक बिल्डर के एकाउंट में ट्रांसफर करने का सनसनीखेज मामले का खुलासा newswing.com ने 25 सितंबर को किया था. एसबीआई बैंक से रुपये ट्रांसफर होने के बाद भानु कंस्ट्रक्शन कंपनी ने उस रुपये से कई मशीनरी व महंगी गाड़ियां खरीद ली थी. कुछ रुपये दूसरे कंंपनियों के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिए थे. बाद में बैंक द्वारा नोटिस दिए जाने पर कंपनी ने 100 करोड़ रुपये में से 70 करोड़ रुपये बैंक को वापस कर दिए थे.  मध्याह्न भोजन का पैसा सरकार ने बैंक एकाउंट में जमा कराया था. बैंक के एक अधिकारी ने  दस आरटीजीएस के जरिये पैसा भानु कंस्ट्रक्शन के एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया. रूपया केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत दूसरे बैंकों से भानु कंस्ट्रक्शन कंपनी के एकाउंट में ट्रांसफर किया गया. 

इसे भी पढ़ेंः भानु कंस्ट्रक्शन ने कहा 100 करोड़ रुपया ट्रांसफर मामले में बैंक की गलती, हम तो लौटा रहें हैं

इसे भी पढ़ेंः टावर लगाने व एडमिशन के नाम पर ठगी करते-करते बैंक से करोड़ों उड़ाने लगा बिल्डर संजय तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button