Uncategorized

गिरिडीह: डुमरी से अपहृत व्यवसायी मानस रंजन हुए मुक्त, फिरौती देकर छूटे

NEWSWING

Giridih, 03 October : गिरीडीह जिले स्थित एनएच दो डुमरी से अपहृत व्यवसायी मानस रंजन दास को अपराधियों ने मुक्त कर दिया है. अपराधियों ने उन्हें आरा में मुक्त किया है.  सूत्रों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त होने के लिए श्री रंजन के परिजनों ने भारी-भरकम फिरौती के रूप में अपराधियों को दी है. गिरीडीह एसपी ने अपहृत की मुकित होने की पुष्टि कर दी है. वहीं, व्यवसायी को लेने के लिये पुलिस की एक टीम रवाना हो चुकी है.

यह भी पढ़ेंः पुलिस लिखी गाड़ी पर सवार वरदीधारी डुमरी से उठा ले गये व्यवसायी को

यह भी पढ़ेंः भुवनेश्वर के रहने वाले हैं गिरिडीह से अपहृत व्यवसायी मानस दास रंजन

23 अगस्त को हुआ था अपहरण

गौरतलब है कि उड़ीसा के भुवनेश्र्वर निवासी मानस रंजन दास का बीते 23 अगस्त को अपहरण कर लिया गया था. बिहार के हाजीपुर से ओड़िसा वापस लौटते समय गिरीडीह जिले के डुमरी से मानस का अपहरण किया गया था. जिस गाड़ी से मानस जा रहे थे उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था. हालांकि, शुरुआत से ही इस अपरहण का तार पुलिस बिहार से जोड़ कर देख रही थी. फिलहाल व्यवसायी की सकुशल वापसी से पुलिस ने राहत की सांस ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button