
Chaibasa: जेपीएससी की सातवीं, आठवीं एवं नौंवी परीक्षा के साक्षात्कार के लिए पश्चिमी सिंंहभूम जिले के आला अधिकारियों, आदिवासी समाज के बुद्धिजीवियों और प्रकाशपुंज शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 6-7 मई को चाईबासा में निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी. इसका संचालन कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा और डीएसपी दिलीप खलको के निर्देशन में किया जायेगा. जिसमें आदिवासी हो समाज के कुछ बुद्विजीवी भी अपना योगदान देंगे.
मागर्दशन करनेवालों में लोकायुक्त के सचिव सचिन्द्र बिरूवा, डीएसपी वरुण देवगम, बैंक अधिकारी दुम्बी दिग्गी, रिटायर्ड अधिकारी सोंगा तियू और जिला प्रशासन के कुछ अन्य अधिकारीगण शामिल होंगे. इंटरव्यू की तैयारी के लिए गूगल मीट से अभ्यर्थी जुड़ेंगे. प्रशिक्षण में वैसे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने जेपीएससी मुख्य परीक्षा पास की है और कोल्हान क्षेत्र के रहनेवाले हैं. इसमें शामिल होने के लिए जाति- धर्म की बाध्यता नहीं है. प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9304496009 और 9113315619 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. यह जानकारी समाजसेवी प्रकाश लागुरी ने दी.
ये भी पढ़ें- Kolhan University : मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग के छात्र नहीं होंगे प्रमोट, जाने परीक्षा समिति के महत्वपूर्ण फैसले




