Uncategorized

बिहार में गंगा नदी में नौका पलटी, 3 शव बरामद

बक्सर: बिहार के बक्सर जिले के बाजार घाट के पास गंगा नदी में मंगलवार शाम एक नौका के पलट जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि अभी भी छह से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं। लापता लोगों की तलाश की कोशिश जारी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम चौसा प्रख्ांड के न्यायीपुर गांव की रहने वाली महिलाएं अन्य दिनों की भांति उत्तर प्रदेश के पलिया गांव से काम कर नौका द्वारा वापस लौट रही थीं कि बीच नदी में नौका पलट गई।

बक्सर के जिलाधिकारी रमण कुमार ने बुधवार को बताया कि इस नौका पर करीब 22 महिलाएं सवार थीं, जिसमें स्थानीय लोगों की मदद से अधिकांश महिलाओं को बचा लिया गया है, जबकि नौ महिलाएं लापता हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएएफ) को लापता लोगों की तलाश में लगाया गया है।

बक्सर के पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि अब तक तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अधिक रात हो जाने के कारण लापता लोगों के खोज का कार्य रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर अधिकारियों की टीम कैम्प कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button