Uncategorized

रांची एयरपोर्ट के पास अवैध शराब की खेप जब्त, तहखाने में बनती थी देसी दारू

Ranchi : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के पास हराटांड़ (हेथू) से स्थानीय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हिनू के पास की एक बस्ती से छापामारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके पर पुलिस ने भारी मात्रा में पाउच वाली अवैध देसी दारु को जब्त किया है. इस बड़ी कार्रवाई को डोरंडा थाना और जगन्नाथपुर थाना ने मिल कर अंजाम दिया है. जिस तरह की आरंभिक तस्वीरें सामने आई हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां पर बड़ी मात्रा में शराब तैयार किया जाता है. मौके पर बड़ी मात्रा में देसी शराब के पाउच के साथ, प्लास्टिक के गैलन और शराब बनाने का कच्चा पदार्थ बरामद हुआ है. अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
इसके पहले रांची के ही कांके ईलाके से होली के ठीक पहले 26 फरवरी को अवैध शराब का बड़ी फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था. तब पुलिस ने कांके से 30 हजार लीटर से अधिक शराब बरामद की थी.

DESI

इसे भी पढ़ें – रांची पुलिस की छापेमारी में सामने आया शराब का तालाब (देखें वीडियो)

 इसे भी पढ़ें – शराब माफिया सोनाराम साहू के घर के भीतर तहखाने में भी हजारों लीटर शराब, निकालने के लिए लगाना पड़ेगा टुलू पंप

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button