Uncategorized

खबरें अपराध की : जमीन विवाद में अपर बाजार के व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या

Ranchi : कांके थाना क्षेत्र के बुकरु में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी. घटना मंगलवार शाम की है. पुलिस के अनुसार अपर बाजार निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र मनोज कुमार (45) बुकरु में अपने जमीन पर काम करा रहे थे. इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और पत्थर से कुचकर उनकी हत्या कर दी. सूत्रों ने बताया कि अपराधी उन्हें मरा समझ कर घटनास्थल से भाग गये. आनन-फानन में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें :  NEWS WING IMPACT:  न्यूज विंग में खबरें छपने के बाद कंबल घोटाले में होने लगी कार्रवाई, विकास आयुक्त अमित खरे ने की सीएम से एसीबी जांच की अनुशंसा 

ऑटो से गिर एक व्यक्ति घायल, चालक ऑटो सहित फरार

धुर्वा होमगार्ड ऑफिस के समीप मंगलवार की सुबह में ऑटो से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसकी पहचान हटिया के बलदेव महतो के रूप में की गयी. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भाग निकला. लेकिन वहां पर मौजूद एनडीआरएफ के जवानों ने उस अधेड़ को उठाया और इलाज के लिए एचईसी अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजनों को सूचना दी. जवानों ने घायल व्यक्ति के हाथ से एसबीआई बैंक का पासबुक गुम होने से संबंधित धुर्वा थाना के नाम आवेदन पाया. जिससे यह पता चला कि वह थाना जा रहा था.

इसे भी पढ़ें : रांची: माले विधायक राजकुमार यादव पार्टी के सभी पदों से निलंबित, सेंट्रल कमेटी करेगी जांच

रेलवे ट्रैक से बरामद शव लोहरदगा की छात्रा का 

डोरंडा थाना के डीबडीह रेलवे ट्रैक से बरामद छात्रा के शव की पहचान लोहरदगा जिले के कैरो की रहने वाली रानी कुमारी के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त उसके परिजनों ने की. रानी रोज लोहरदगा ट्रेन से रांची आकर डोरंडा कॉलेज में पढ़ाई करती थी. उसके इंटर का परीक्षा सेंटर गोस्सनर कॉलेज में पड़ा था. वह वहीं से परीक्षा दे रही थी. जानकारी के अनुसार रानी कुमारी बहुत ही गरीब परिवार की लड़की थी, जो दूसरों के घरों में काम करने के साथ कॉलेज में पढ़ाई भी कर रही थी. गौरतलब है कि दस दिनों पहले पुलिस ने डीबडीह रेलवे ट्रैक से क्षत-विक्षत शव बरामद किया था. जिसके गले से कॉलेज का आईडी गायब होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. लेकिन उसके यूनिफॉम के आधार पर उसकी पहचान डोरंडा कॉलेज की छात्रा के रूप में की गयी थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button