Uncategorized

लोहरदगाः एसडीओ कार्यालय के प्रधान सहायक के घर पर हमला, तोड़फोड़

Lohardaga:  लोहरदगा एसडीओ कार्यालय में पदस्थापित प्रधान सहायक उदय कुमार शेखर के घर पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया. हमलावर ने उनके घर में तोड़फोड़ की. वह बार-बार यही कह रहा था कि नगर पार्षद चुनाव में वोट देकर उसको क्यों जिताया. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उदय कुमार शेखर का घर अशोक नगर में हैं. हमला करने वाला व्यक्ति अशोकनगर के निकट के मुहल्ला कुटमू का रहने वाला है. 

इसे भी पढ़ें – पलामूः क्रिकेट मैच देख रहे व्यवसायी की पत्नी व बच्चों पर फायरिंग, पुत्र अनुराग की मौत, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 4.00 बजे हमलावर युवक घऱ की चाहरदिवारी फांद कर उदय कुमार शेखर के घर में घुस गया. और ईंट-पत्थर बरसाने लगा. घर के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही फूलों के गमलों को भी तोड़ दिया. इसके बाद वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा. शोर सुन कर मुहल्ले के लोग जुट गये और हमलावर को पकड़ लिया. तब तक पुलिस भी पहुंच गयी. जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. 

 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button