Uncategorized

पतंजलि के बिस्कुट में मैदा मिलने को लेकर पतंजलि व बाबा रामदेव के खिलाफ एफआईआर

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर निवासी एसके सिंह नामक व्यक्ति ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ वहां के एक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड प्रोडक्टस की बुस्कुट में मैदा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि पतंजलि कंपनी अपने बिस्कुट को मैदा फ्री होने का दावा करता है.  शिकायतकर्ता का कहना है कि उसने जयपुर के एक लैब में पतंजलि की बिस्कुट की जांच करायी, तो उसमें यह बात सामने आई है कि बिस्कुट में मैदा मिला हुआ है. इसके अळावा अन्य चीजें भी बिस्कुट में मिला हुआ है. 

पतंजलि ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर प्राथमिकी रद्द करने की मांग की

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा रामदेव की पतंजलि फूड प्रोडक्ट्स कंपनी ने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.  पंतजलि की ओर से दाखिल की गई याचिका में एफआईआर रद्द कराने का अनुरोध किया गया है. कोर्ट ने शिकातकर्ता और राज्य सरकार से इस मामले में जवाब मांगा है. याचिका में पतंजलि कंपनी की तरफ से कहा गया है कि बिस्कुट बनाने में आटे के अलावा भी अन्य सामग्रियां डाली जाती हैं, लेकिन शिकायत में यह नहीं बताया गया कि कितनी मात्रा में बिस्कुट में मैदा पाया गया. साथ ही यह भी कहा गया है कि यह पूरा मामला फूड सेफ्टी का है, इसलिए संबंधित विभाग में भी इसकी शिकायत की जा सकती है. शिकायतकर्ता ने जानबूझकर पतंजलि की प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए एफआईआर दर्ज करवाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button