HazaribaghJharkhandTop Story

हजारीबागः लापता युवक का शव झील से बरामद, प्लास्टिक में लपटी थी लाश

Hazaribagh: हजारीबाग में एक युवक का शव झील कैफेटेरिया के पास झील से मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की शिनाख्त शशि मेहता नामक युवक के तौर पर हुई है, जिसके पिता का नाम प्रदीप मेहता है. बताया जा रहा है कि युवक दो दिनों से लापता था. वही प्लास्टिक में लपेटकर झील में फेंका गया था.

इसे भी पढ़ेंः पारा टीचर की हत्या के दोषी एनोस एक्का को उम्रकैद-एक लाख का जुर्माना, गयी विधायिकी

एक जुलाई से लापता था शशि

शशि मेहता रविवार एक जुलाई की शाम से लापता था. वही मंगलवार को पुलिस को इसका शव झील से मिला है. प्लास्टिक में लपेटकर शव को फेंके जाने पर पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह कर के लाश को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से झील में फेंका गया था. हालांकि, मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. वही कैफेटेरिया के पास शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग झील के किनारे जमा हो गये.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button