
Hazaribag: हज़ारीबाग शहर के संत पॉल स्कूल में मंगवार को स्कूल फीस और एनुअल चार्ज बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों द्वारा बवाल काटा गया. इसे लेकर हुरहुरू रोड में भीड़ लग गयी और घंटों हंगामा चलता रहा. अभिभावकों का कहना था कि इस लॉकडाउन अवधि में घर का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है.
वहीं दूसरी ओर स्कूलों द्वारा फीस में बढ़ोतरी, एनुअल चार्ज बढ़ोतरी और हर साल री-एडमिशन शुल्क लेना गलत है. हम सब अभिभावक कोरोना संक्रमण के दौर में कहां से इतनी मोटी रकम दे पाएंगे.
इसे भी पढ़ें :कहीं वैक्सीन के चक्कर में न आ जाए कोरोना की तीसरी लहर, लोग सेंटर्स पर भूले सोशल डिस्टेंसिंग
अभिभावकों का यह भी कहना था कि हम सब के बच्चों के छह महीने का फीस नहीं देंगे और एनुअल चार्ज और किसी भी तरह का री एडमिशन चार्ज भी नहीं देंगे और यदि स्कूल ने हमारी बात नहीं मानी तो हम सब भूख हड़ताल करेंगे और जरूरत पड़ी तो रोड को भी जाम करेंगे.
अभिभावकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इनकी बातों पर विचार नही किया गया तो किसी भी घटना की जिम्मेवारी स्कूल प्रबंधन की होगी.
इसे भी पढ़ें :कोविड से रिकवर होने के बाद मरीज आ रहे ब्लैक फंगस की चपेट में, रहें अलर्ट




