
Chhattisgarh : जिले के दंतेवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. मृतक दोनों नक्सली में एक महिला नक्सली भी शामिल है. घटना दंतेवाड़ा और सुकमा बॉर्डर की बतायी जा रही है. वहीं घटना के बाद सुरक्षा बलों ने नकस्लियों के पास से कुछ हथियार भी बरामद किए हैं.
घटनास्थल से कई सामान बरामद
राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के गोंदेरस गांव के जंगलों में बुधवार सुबह करीब पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.
सुंदरराज ने बताया कि अरनपुर थाना क्षेत्र में डीआरजी और एसटीएफ के संयुक्त दल को गश्त पर रवाना किया गया था. दल जब गोंदेरस गांव के जंगलों में था तभी नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए.
बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से दो नक्सलियों का शव, एक 12 बोर बंदूक, नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद हुआ. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है. इस घटना में पुलिस के सभी जवान सुरक्षित है तथा क्षेत्र में खोजी अभियान जारी है.
SP Dantewada Abhishek Pallava says, “District Reserve Guard female commandos “Danteshwari Ladake” also took part in this encounter”. 30 women including surrendered Naxals cadres or wives of surrendered cadres were recruited in the only woman DRG platoon in Dantewada.#Chhattisgarh https://t.co/pbzrP8Rezj
— ANI (@ANI) May 8, 2019
क्या कहना है एसपी का
इधर घटना के बारे में दंतेवाडा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड महिला कमांडो दंतेश्वरी भी शामिल थी. डीआरजी की इस महिला दस्ते में सरेंडर महिला नक्सली के साथ-साथ आत्मसमर्पण किए हुए पुरुष नक्सली की पत्नियां शामिल हैं. जो कि नक्सल रोधी अभियान में काम कर रही हैं.




