
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला. लेकिन 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी सरकार बनाने के लिए जोड़तोड़ में लगी है. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फिर से सरकार बनाने का दावा भी किया है.
Haryana CM ML Khattar: I am optimistic and we are going to form the government in #Haryana. pic.twitter.com/x44SufLTBz
— ANI (@ANI) October 25, 2019
फिलहाल वो दिल्ली में पार्टी के आलाकमान के साथ मंथन कर रहे हैं. निर्दलीय विधायकों के भरोसे भाजपा सत्ता में काबिज होने की तैयारी में है. निर्दलीय विधायकों से समर्थन देने की बात भी कही है. बीजेपी की कोशिशों के बीच सियासी घमासान जारी है.
इसे भी पढ़ेंः#Hariyana: त्रिशंकु विधानसभा के बीच बैठकों का दौर जारी, सोनिया करेंगी हुड्डा से मुलाकात, खट्टर दिल्ली रवाना
विपक्षी दल लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं. इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने निर्दलीय विधायकों पर अपनी भड़ास निकाली.
जनता जूते मारेगी- दीपेंद्र हुड्डा
बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे निर्दलीय विधायकों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि सीएम मनोहर लाल खट्टर की सरकार में जो निर्दलीय विधायक शामिल होने जा रहे वह अपनी राजनीति खत्म रहे हैं. साथ ही हुड्डा ने कहा कि ऐसे में लोग उन्हें जूते मारेंगे.
DS Hooda,Congress: Independent MLAs who are going to be a part of the Khattar government are digging their own political grave. They are selling the trust of people. People of Haryana will never forgive those who do so. People will thrash them with shoes. pic.twitter.com/VDjpZSBmzL
— ANI (@ANI) October 25, 2019
इसे भी पढ़ेंःमहाराष्ट्र: BJP-शिवसेना गठबंधन ने बरकरार रखी सत्ता, राकांपा ने सुधारा प्रदर्शन
उन्होंने कहा, “खट्टर सरकार का हिस्सा बनने जा रहे निर्दलीय विधायक अपनी राजनीतिक कब्र खोद रहे हैं. वे लोगों का भरोसा बेच रहे हैं. हरियाणा के लोग ऐसा करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे. लोग उन्हें जूते से मारेंगे.”
पांच निर्दलियों का खट्टर को मिला समर्थन
इस बार के चुनाव में बहुमत से छह सीट दूर बीजेपी को पांच निर्दलीय विधायकों का साथ मिल गया है. जिनमें गोपाल कांडा भी शामिल है. गौरतलब है कि भाजपा को इस बार के चुनाव में 40 सीटें मिली हैं. लेकिन पांच विधायकों के साथ से बीजेपी का आंकड़ा 45 पहुंच चुका है. दोपहर तक दो और विधायकों से बातचीत होने की खबर है.
Ranjit Singh, independent candidate from Haryana’s Rania constituency, at Haryana Bhawan in Delhi: I have openly said that I extend my support to Bharatiya Janata Party https://t.co/zu5ct7VLgV pic.twitter.com/iGuDEw6VO5
— ANI (@ANI) October 25, 2019
इधर सरकार बनाने की कोशिशों के बीच हरियाणा के सीएम खट्टर दिल्ली पहुंचे और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है. खबर है कि शुक्रवार को ही सीएम खट्टर अपने पद से इस्तीफा देंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra : #ShivSena को चाहिए CM का पद, उद्धव ठाकरे ने कहा, 50-50 का फॉर्म्युला तय हुआ था, नहीं झुकेंगे
Nayan Pal Rawat, Independent candidate from Haryana’s Prithala assembly constituency: I extend my support to Bharatiya Jananta Party (BJP). I have met JP Nadda Ji. pic.twitter.com/etrYHcCQAj
— ANI (@ANI) October 25, 2019
बीजेपी को इन निर्दलीय विधायकों रणधीर गोलन (पुंडरी), बलराज कुंडू (महम), रणजीत सिंह (रानियां), राकेश दौलताबाद (बादशाहपुर)और गोपाल कांडा (सिरसा) शामिल हैं.
Haryana Lokhit Party leader Gopal Kanda, winning candidate from Sirsa (Haryana) assembly constituency: All independent candidates have extended their support to Bharatiya Janata Party. pic.twitter.com/1naZK3ZpdV
— ANI (@ANI) October 25, 2019
वहीं दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान- दादरी और धर्मपाल गोंदर- नीलोखेड़ी बीजेपी के अध्यक्ष और हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन से मुलाकात करेंगे.
इसे भी पढ़ेंः#BJP ने कुर्मी जाति को छलने का काम किया, इस बार 20 से अधिक सीटें नहीं लाने देंगे : कुड़मी विकास मोर्चा




