Uncategorized

उपायुक्त ने दिया शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश

Simdega: समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में गर्भवती माताओं के प्रसव पूर्व जांच के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो की कम उपलब्घि पर उपायुक्त महोदय ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया. इसी क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लक्ष्य अनुरूप गर्भवती किट दो गुना उपलब्ध कराने से शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा. उपायुक्त ने सिविल सजर्न को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र बानो, जलडेगा, ठेठईटांगर में लक्ष्य के दो गुणा गर्भवती कीट उपलब्ध कराते हुये शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जाय. उन्होंने सभी पंजीकृत माताओं को टीटी का प्रथम एवं टीटी बूस्टर का टीका दिलाने का भी निर्देश दिया. उपायुक्त  ने उपस्थित सभी सीडीपीओ एवं पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि क्षेत्र में रह कर कार्य करें. संस्थागत प्रसव की कम उपलब्धि पर उपायुक्त ने ठेठईटांगर के सीडीपीओ को तीन दिनों के अंदर कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया. संस्थागत प्रसव होने से शिशु मृत्यु दर में कमी आयेगी.  

इसे भी देखें- उज्‍जवला योजना : 45 दिनों 15 लाख लाभुकों को गैस कनेक्‍शन, 2 महीने में 312 नये एलपीजी डीलर का लक्ष्‍य -रघुवर दास     

अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने की हिदायत

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निष्ठापूर्वक कार्य करें. कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. कार्य नही करने वालों से सिर्फ स्पष्टीकरण ही नहीं, बल्कि कार्रवाई भी करना सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी माताओं को प्रेरित कर टीकाकरण सत्र में लाकर टीका लगवाना सुनिश्चित करें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुरडेग को निर्देश दिया कि वे अपनी कार्य शैली में बदलाव लायें. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने अधीन सभी पारामेडिकल कर्मियों से काम लेंगे. काम नहीं करने वाले कर्मियों को चिह्नित करेंगे. समाज कल्याण की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका को लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में सिविल सजर्न, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर डॉक्टर, सीडीपीओ, पर्यवेक्षिका के अलावे अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button