चतरा: स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि जो बेरोजगार है, उन्हें राज्य सरकार स्वरोजगार से जोड़ेगी। स्वरोजगार के तहत सिलार्इ, कढ़ार्इ, चादर बनाना इत्यादि का कार्य करना चाहते है तो सरकार द्वारा आपको सहायता राशि मुख्यमंत्री आर्दश योजना के तहत दिया जायेगा। श्री चंद्रवंशी आज डी.आर.डी.ए. के प्रशिक्षण भवन चतरा में आयोजित गरीब कल्याण मेला के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मंत्री ने गरीब मेला में आये विक्षुब्द लोगों को सहायता की। बाद में उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को विद्यालय भेजे एवं सरकार की चल रही योजनाओं का लाभ उठायें। उन्होंने बेरोजगार युवको को यह भी संदेश दिया की वह अपने राज्य/जिला छोड़कर रोजगार के लिए अनयत्र न जायें, सरकार आपलोगों को रोजगार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
बाद में मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने विकास भवन के सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक की। बैठक में उनहोंने समाज कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि समाज कल्याण के सभी योजनाओं को अविलम्ब पूर्ण करें। मतस्य पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि संचालित योजनओं को पूर्ण करे अधिक से अधिक लोगों को लाभ दे और अधूरे पड़े कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें। एन.आर.इ्र.पी. को निर्देश दिया की विधायक मद के अन्तर्गत जो योजना का कार्य कराया जा रहा है उसे शीघ्र पूर्ण करें। उद्योग विभाग को निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत गत वर्ष के कुल योजनाओं के विरूद्ध बाकी बचे योजनाओं को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि जिले के अस्पतालों में सुविधा मुहैया करायें ताकि किसी मरीज को किसी प्रकार का कठिनार्इ न हो। साथ ही उन्होंने चिकित्सकों को समय पर अस्पताल में पहुँचने का निर्देश दिया।
आईपीआरडी




