Uncategorized

News Wing Impact: शिक्षा विभाग ने वापस लिया मृत शिक्षक का निलंबन, परिजनों को किया वेतन भुगतान

News Wing Latehar, 20 November: न्यूजविंग की खबर का एक बार फिर असर हुआ है. लातेहार में पैसों के अभाव में हुए मृत शिक्षक की मौत के मामले खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है. मृत प्रिंसिपल सह शिक्षक विरेंद्र कुमार किसान का निलंबन विभाग ने समाप्त कर दिया है और उनके सारे वेतन और भत्ते का भी भुगतान परिजनों को कर दिया है. मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और अन्य लाभ देने की दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि गारू प्रखण्ड के सोनवार गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के निलंबित प्रिंसिपल सह शिक्षक बिरेंद्र कुमार किसान की पैसे के अभाव में इलाज ना हो पाने से मौत हो गयी. पिछले 22 महीने से निलंबित शिक्षक ने बीते माह 26 अक्टूबर को इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. मौत के एक महीना होने के बाद भी जिला के शिक्षा विभाग को इसकी कोई जानकारी नहीं थी.

यह भी पढ़ेंः पैसों के अभाव में नहीं हुआ इलाज, बीमार शिक्षक की मौत, शिक्षा विभाग बेखबर

डीसी के आदेश पर किया गया था निलंबित

जनवरी 2016 में शिक्षक बिरेंद्र कुमार किसान को निलंबित किया गया था. उपायुक्त के निर्देश पर लातेहार के जिला शिक्षा अधीक्षक ने बिरेंद्र कुमार किसान को निलंबित कर दिया था. दरअसल नौ जनवरी को लातेहार के तत्कालीन उपायुक्त  रवि शंकर शुक्ला अचानक स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंचे. उस वक्त सुबह के साढ़े दस बजे थे. स्कूल खुला था और बच्चे भी मौजूद थे. पर उस दिन शिक्षक बिरेंद्र 11 बजे स्कूल पहुंचे थे. लेट पहुंचने का कारण डीसी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button