
Koderma : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के महुगाई पंचायत स्थित सोनेडीह डेबवा से गायब महिला व उसकी बच्ची का शव एक कुएं में मिलने का बाद मरकच्चो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मृतका के ससुर सुरेंद्र राणा, पति रंजीत राणा व देवर भवानी राणा को लालगढ़ के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मृतका व उसकी तीन वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिलने के बाद मृतका के पिता नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना निवासी छोटू राणा ने मृतका के ससुराल वालों पर दहेज के लिए उनकी पुत्री व उसकी बच्ची की हत्या कर साक्ष्य छुपाने को लेकर शव को कुएं में फेंक देने का आरोप लगाया था.
इसे भी पढ़ें:पलामू : मास्क नहीं लगाने पर छात्र को स्कूल में पड़ी डांट, तो घर में आकर लगा ली फांसी
उन्होंने मृतका के पति रंजीत राणा, ससुर सुरेंद्र राणा, सास सरस्वती देवी व देवर भवानी राणा व शिवा राणा को आरोपी बनाया था.
मालूम हो कि 18 नवंबर की देर शाम मृतका रिंकू देवी व उसकी तीन वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी अपने ससुराल से लापता थी. 22 नवंबर की शाम पुलिस ने रिंकू देवी व उसकी पुत्री का शव एक कुएं से बरामद किया था.




