Uncategorized

ACB ने दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय की तलाशी ली

नई दिल्ली: कांग्रेस के एक नेता द्वारा दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के खिलाफ गैर कानूनी कार्यो में लिप्त होने की शिकायत पर दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के एक दल ने गुरुवार को डीसीडब्ल्यू के कार्यालय पर छापा मारा। एसीबी की यह कार्रवाई दिल्ली कांग्रेस नेता और डीसीडब्ल्यू की पूर्व प्रमुख बरखा सिंह शुक्ला की 12 अगस्त को एजेंसी में दायर की गई शिकायत के बाद की गई।

बरखा ने अपनी शिकायत में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं पर यह आरोप लगाया है कि वे अपने सहयोगियों को डीसीडब्ल्यू में नियुक्त कर रहे हैं और उन्हें दिल्ली सरकार से आर्थिक लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने वरिष्ठ आप नेता एच. एस. फुल्का की बेटी प्रभाष्य कौर, डीसीडब्ल्यू के सलाहकार राज मंगल प्रसाद और दूसरे 83 लाभार्थियों का नाम लिया।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह सभी नाम एक आरटीआई आवेदन के जरिए प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने इसकी विस्तृत जांच की मांग की।

इस बीच, अपने दफ्तर पर एसीबी के छापे के बाद, एक वरिष्ठ डीसीडब्ल्यू पदाधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “कुछ एसीबी अधिकारी आज (गुरुवार) सुबह करीब 11.30 बजे दफ्तर आए थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button