Uncategorized

जहीर खान और सागरिका घाटगे हुए एक-दूसरे के, कोर्ट में रचाई शादी

News Wing

Mumbai, 23 November: इंडियन क्रिकेट टीम के स्पीड स्टार जहीर खान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सागरिका घाटगे से रचाई शादी. जहीर और सागरिका कानूनी तौर पर एक-दूसरे के हो गए. दोनों कपल ने कोर्ट मैरिज की.

बता दें, जहीर खान और सागरिका 27 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सागरिका ने बताया कि जाहिर खान एक अच्छे होस्ट है बहुत ही वैलमैनर्ड और ये मेरे लिए काफी मायने रखता है.

काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है जहीर और सागरिका 

जहीर खान-सागरिका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे है. युवराज सिंह और हेजल की शादी में दोनों कपल पहली बार साथ नजर आए थे. जिसके बाद मीडिया में इनके प्यार के चर्चे हों लगे. आईपीएल मैच के दौरान भी सागरिका जहीर को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में दिखाई देती थीं. कुछ दिनों पहले सागरिका ने सोशल मीडिया पर अपनी और जहीर की इंगेजमेंट की बात अनाउंस की थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button