Uncategorized

हरियाणा, पंजाब में मोबाइल इंटरनेट पर मंगलवार तक रोक

News Wing Chandigarh, 27 August : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सोमवार को दुष्कर्म मामले में सजा सुनाए जाने से पहले तनाव फैलने के मद्देनजर हरियाणा व पंजाब की सरकारों ने रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर 29 अगस्त (मंगलवार) तक के लिए रोक लगा दी. इससे पहले पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ दुष्कर्म मामले में अदालत के फैसले से एक दिन पहले मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को दोनों राज्यों ने 24 अगस्त (गुरुवार) को निलंबित कर दिया था.

ये भी पढ़ें : राम रहीम को कोर्ट से भगाने की फिराक में थे सुरक्षा कर्मी!

सोमवार को होगा फैसला

राम रहीम के मामले में सजा का निर्धारण विशेष अदालत सोमवार को करेगी. इसके लिए रोहतक के जेल परिसर में एक विशेष अदालत बनाई जाएगी. न्यायधीश को सजा सुनाने के लिए रोहतक ले जाया जाएगा.

वॉयस काल छोड़कर सभी सेवाएं बंद रहेंगी

हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह, राम निवास ने रविवार को कहा कि हरियाणा सरकार ने वॉयस काल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर उपलब्ध सभी 2जी, 3जी, 4जी, सीडीएमए व जीपीआरएस, सभी एसएमएस सेवाओं व डोंगल सेवाओं सहित मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर राज्य में 29 अगस्त, सुबह 11.30 बजे तक के लिए रोक को बढ़ा दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button