Uncategorized

सीबीएसइ12वीं बोर्ड में नहीं पूछे जायेंगे मल्टीपल च्वाइस सवाल

News Wing
Ranchi, 29 October : 
सीबीएसइ ने बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए अपने वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र जारी कर दिये हैं. ऐसा पहली बार हुआ है, जब  सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने अक्तूबर माह में मॉडल प्रश्नपत्र जारी किये हैं. इससे पहले तक हर साल नवंबर के अंतिम सप्ताह में बोर्ड मॉडल प्रश्नपत्र जारी होता था. मॉडल प्रश्नपत्र के साथ बोर्ड ने मार्किंम स्कीम की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी है. इससे किस प्रश्न पर कितने अंक होंगे, इसकी जानकारी विद्यार्थियों को मिल जायेगी. बोर्ड ने 12वीं में विद्यार्थी अधिक से अधिक स्कूल की पढ़ाई से जुड़ें, कांसेप्ट क्लियर हो, इसके लिए 12वीं के पैटर्न में बदलाव किया गया है. प्रश्नपत्र में सब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या अधिक की गयी है.

12वीं बोर्ड के परीक्षा पैटर्न में बदलाव
सीबीएसइ ने 12वीं बोर्ड के पैटर्न में बदलाव किया है. किये गये बदलाव के अनुसार परीक्षा तीन घंटे की होगी. प्रश्नपत्र में एक अंक के सात प्रश्न होंगे. हर प्रश्न का उत्तर 30 से 40 शब्दों में देना होगा. इसके अतिरिक्त शॉर्ट और लांग पैटर्न पर प्रश्न पूछे जायेंगे. हर प्रश्न का जवाब देना अनिवार्य होगा. अब परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस के प्रश्न नहीं पूछे जायेंगे. कुछ विषयों में पांच तो कुछ विषयों में आठ अंक के भी प्रश्न पूछे गये हैं. आठ अंक के प्रश्नों को पहली बार जोड़ा गया है. इसका उत्तर 350 शब्दों में देना होगा. 

मददगार होगा मॉडल प्रश्न
मॉडल प्रश्नपत्र को जारी करने का उद्देश्य छात्रों को प्रश्नों की प्रकृति से अवगत कराना है. मॉडल प्रश्नपत्र मिलने से विद्यार्थी अपनी तैयारी उसी के अनुसार कर पायेंगे. बोर्ड ने वेबसाइट पर मॉडल प्रश्नपत्र डाल दिया है. इससे विद्यार्थी अपनी तैयारी पहले से कर पायेंगे. इस मॉडल प्रश्नपत्र की तैयारी का फायदा छात्रों को सेंटअप परीक्षा में भी होगा. दिसंबर में सेंटअप परीक्षा होने के पहले विद्यार्थी प्रश्नपत्र से तैयारी कर पायेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button