Uncategorized

बिजली की कटौती से राज्य के मंत्री भी हुए हलकान, पत्र लिख कहा- बेकाबू हो सकते हैं हालात

Ranchi : शहर में बिजली और पानी की कटौती के कारण लोग त्रस्त हो गए है. हालत ऐसी हो गयी है कि राज्य के मंत्री भी त्राहिमाम करने लगे हैं. इस संकट से परेशान राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने सीएम रघुवर दास को एक त्राहिमाम पत्र लिखा है और कहा है कि अगर ऐसा ही हाल रहा तो हालात बेकाबू हो सकते हैं. उन्होंने पत्र में लिखा कि इस समस्या को जल्द दूर करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाए नहीं तो हालात काबू से बाहर हो जाएंगे.

घर में मोबाइल की रोशनी से काम करने का मंत्री ने किया जिक्र

उल्लेखनीय है कि सीपी सिंह ने अपने त्राहिमाम पत्र में यह भी जिक्र किया है कि उन्होंने मोबाइल की रोशनी में अपने घर काम किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए जल्द से जल्द इस संबंध में कुछ किया जाए.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह: दूसरे राज्यों से सस्ते में लाकर खपाई जा रही थी शराब, उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक धंधेबाज़ गिरफ्तार

बिजली की हालत से परेशान अर्जुन मुंडा ने भी किया ट्वीट

बिजली की हालत से परेशान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य में बिजली की हालत पस्त है. सरकार को इसपर ध्यान देना चाहिए.

चैंबर ने व्यवस्था सुधारने के लिए दिया सात दिन का वक्त

राजधानी में व्यवस्था सुधारने के लिए चैंबर ने भी सीएम को सात दिनों का वत्क दिया है. चैंबर का कहना है कि अगर इन सात दिनों में बिजली की व्यवस्था में अगर किसी भी तरह का सुधार नहीं हुआ तो चैंबर केंद्र की ओर रुख करेगा. उनका कहना है कि राज्य में लोग परेशान है. रामगढ़ में लगभग 90 घंटे से बिजली गुल है. वहीं पलामू और गुमला में भी मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है. साथ ही यह भी कहा कि जब सरकार ने सारी व्यवस्था निजी हाथों में सौंप दी है तो फिर वितरण की व्यवस्था अपने हाथों में क्यों रखे हुए है. आखिर क्या वजह हो सकती है कि इसे निजी हाथों में नहीं सौंपा गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button