ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

Kolhan University के घंटी आधारित शिक्षकों के ल‍िए खुशखबरी, जान‍िए क‍ितने और क‍िन श‍िक्षकों को सितंबर तक म‍िला एक्‍सटेंशन, See List

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं सम्बद्धता प्राप्त कॉलेजों में कार्यरत कुल 175 घंटी आधारित शिक्षकों की सूची में बदलाव किया गया है. साथ ही सभी घंटी आधारित शिक्षकों के कार्य अवधि में विस्तार करते हुए आगामी 30 सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इस बाबत कोल्हान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर जयंत सरकार के हस्ताक्षर से पत्र जारी कर दिया गया है. इस संबंध में कोल्हान विश्विद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने बताया कि विवि के अंतर्गत कार्यरत घंटी आधारित शिक्षकों की सूची में पूर्व में कुछ टाइपिंग अशुद्धियां थी जिसे ठीक करते हुए पुनः सूची जारी की गयी है. इसमें सरकार के गाइडलाइन के अनुसार घंटी आधारित जो शिक्षक जिस कॉलेज में कार्यरत थे, उनका उसी कॉलेज में कार्य अवधि विस्तार किया गया है.
5 माह के लिए 175 शिक्षकों का कार्य विस्तार
सूची के आधार पर कोल्हान विश्विद्यालय अंतर्गत संचालित कुल 20 कॉलेजों में कार्यरत 175 घंटी आधारित शिक्षकों का कार्य विस्तार करते हुए 2 अप्रैल 2022 से लेकर 30 सितंबर 2022 कर दिया गया है. इसमें जमशेपुर स्थित एबीएम कॉलेज के लिए 17, ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेंस के लिए 21, जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के लिए 22, चाईबासा स्थित जीसी जैन कॉमर्स कॉलेज के लिए 4, चक्रधरपुर स्थित जेएलएन कॉलेज के लिए 3, चाईबासा स्थित महिला कॉलेज के लिए 11, चांडिल स्थित सिंहभूम कॉलेज के लिए 10, चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज के लिए 13, बहरागोड़ा स्थित बहरागोड़ा कॉलेज के लिए 6, जमशेदपुर स्थित एलबीएसएम कॉलेज के लिए 8, जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज के लिए 4, मनोहरपुर डिग्री कॉलेज के लिए 3, मझगांव डिग्री कॉलेज के लिए 1, खरसवां स्थित महिला कॉलेज के लिए 3, सरायकेला स्थित काशी साहू कॉलेज के लिए 8, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के लिए 9, सरायकेला-खरसवां स्थित मॉडल महाविद्यालय के लिए 4, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के लिए 21, घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज के लिए 6 एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी डिपाटमेंट आफ उर्दू के लिए 1 घंटी आधारित शिक्षकों के कार्य अवधि में विस्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- गिरिडीह: पंक्चर की दुकान में हवा भरने वाली मशीन में ब्लास्ट, दुकानदार के चिथड़े उड़े

 

Related Articles

Back to top button