Main SliderNational

Good News: भारत में ज्यादातर ठीक हो रहे कोरोना मरीज, रिकवरी रेट 80 फीसदी के करीब

New Delhi. देश में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. दुनियाभर में अब तक कोरोना से 9,57,152 लोगों की मौत हो चुकी है. इन सब के भारत से राहत की खबर है. भारत में रिकवरी रेट बढ़ गया है. यहां पर ज्यादातर कोरोना मरीज ठीक हो जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ चिरेका आरके गेट पर प्रदर्शनकारियों ने जलाया मजदूर विरोधी बिल

गौरतलब है कि दुनियाभर में अब तक 30, 730, 281 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 9,57,152 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं अगर भारत की बात की जाए तो 53 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि 85 हजार से अधिक लोगों की जान कोरोना वायरस की वजह से गई है.

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस से ठीक होने के मामले में भारत में अब अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत अब इस मामले पर टॉप पर पहुंच गया है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 42 लाख से अधिक कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं. यानी के देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की दर लगभग 80 फीसदी है. वहीं मृत्यु दर 1.61 फीसदी है.

ये भी पढ़ें- Dhanbad: 8 लेन सड़क का कार्य चालू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भारत में कोरोना से संक्रमण से मुक्त होने का दर 79.28 फीसदी है. यानि कि दुनिया भर में संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों की करीब 19 फीसदी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button