
Palamu: झारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो लगातार एक्शन मोड में है. एंटी करप्शन ब्यूरो के एक के बाद एक कार्रवाई से घूस लेने वाले अधिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. पलामू में पशुपालन विभाग के डॉक्टर घनश्याम प्रसाद को 6 हज़ार रुपये घूस लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. डॉक्टर घनश्याम प्रसाद सेवानिवृत्ति का लाभ देने के एवज में अनुसेवक से घूस ले रहे थे. डॉक्टर घनश्याम प्रसाद को मेदिनीनगर थाना की एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.
जानें फिर कैसे छले गये झारखंड के किसान
सेवानिवृत्त का लाभ देने के बदले ले रहे थे घूस
मिली जानकारी के अनुसार, पाटन के रहने वाले शंकर महतो अपने इपीएफ का अंतिम भुगतान लेने गये थे. लेकिन पेंशन फॉर्म ऑन लाइन होने के कारण वे फॉर्म को भर नहीं पा रहे थे. उसी के एवज में डॉक्टर घनश्याम प्रसाद ने 6000 रुपए की मांग की थी. हालांकि शंकर महतो ने घूस देने में असमर्थता जाहिर की थी.
इसे भी पढ़ेंःNews Wing Impact: दामोदर नदी बालू घाट प्रशासन की छापेमारी, आठ ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त
एसीबी से की शिकायत
पशुपालन विभाग के डॉक्टर घनश्याम प्रसाद के द्वारा 6 हजार रुपए की मांगे जाने की शिकायत शंकर महतो ने एसीबी से की. उसके बाद एसीबी की टीम ने मामले का सत्यापन कराया तो घूस मांगने की बात सही निकली. इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर पशुपालन विभाग के डॉ घनश्याम प्रसाद को 6 हजार रूपए घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ेंःआत्मसमर्पण करनेवाले उग्रवादी ने कहा- टीपीसी में शोषण के चलते नीचे पद के लोग छोड़ रहे हैं संगठन,…




