National

Global Approval Ratings: फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने प्रधानमंत्री मोदी, बाइडन और सुनक टॉप 5 से बाहर

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं. मॉर्निंग कंसल्ट की वेबसाइट पर जारी सूची में पीएम मोदी 78 फीसदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग के साथ टॉप पर हैं. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत 16 देशों के दिग्गज नेताओं को पीछे छोड़ दिया है. पीएम मोदी को दुनिया भर में वयस्कों के बीच सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है. इस सूची में दूसरा स्थान मेक्सिको के राष्ट्रपति  एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर को मिला है जिन्हें 68 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. जबकि तीसरे स्थान पर स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति अलैन बेरसेट हैं जिन्हें 62 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. सर्वे के मुताबिक साल 2021 के बाद पीएम मोदी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई है.
इसे भी पढ़ें: Hindenburg Row: हिंडनबर्ग मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जनहित याचिका में शॉर्ट सेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

टॉप पांच से बाइडन तो टॉप 10 से सुनक बाहर

बता दें कि इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को टॉप पांच में भी जगह नहीं मिली है. इस सूची में बाइडन को 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ सातवां स्थान मिला है. वहीं सुनक को इस सूची में  30 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ13वां स्थान प्राप्त हुआ है. इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को 58 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ चौथा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा को 50 फीसदी रेटिंग के साथ पांचवां स्थान मिला है.

Related Articles

Back to top button