
Giridih: धनवार थाना क्षेत्र के एकडरा में पारिवारिक विवाद में एक महिला ने मंगलवार दोपहर अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी. हो हल्ला सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने कुएं से महिला व दोनों बच्चों को बाहर निकाला. महिला और एक बच्चे को बचाने में सफल रहे. लेकिन दूसरे की मौत हो गई थी. शाम में सूचना मिलने पर धनवार पुलिस बच्चे के शव को अपने कब्जे में ले थाना ले आई. वहीं महिला और उनके पति को थाना में लाकर पूछताछ की जा रही है.
महिला द्वारा अपने दो बच्चे के साथ कुंए में कूद कर आत्महत्या करने का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. जानकारी के अनुशार एकडरा निवासी टुनटुन साव की पत्नी रिंकु देवी ने मंगलवार देर दोपहर अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया.
इसे भी पढ़ें – Ranchi: अवैध जमाबंदी करनेवालों पर नकेल कसने की तैयारी, गैरमजरुआ जमीन का डाटाबेस तैयार करेगा जिला प्रशासन
महिला को चार बच्चे हैं. इसमे अमित कुमार 12 वर्ष, नियाइवा कुमारी 9 वर्ष, नीति कुमारी 7 वर्ष तथा अभिजीत कुमार उर्फ गोलू 5 वर्ष के हैं. पारिवारिक विवाद से तंग आकर वह अपनी छोटी बेटी निति कुमारी व छोटे बेटे अभिजीत कुमार उर्फ गोलू के साथ कुएं में कुद गई. इस दौरान बडी़ बेटी ने जब हल्ला किया तो ग्रामीणों ने सभी को कुएं से बाहर निकाला, जिसमें महिला व उसकी पुत्री को बचा लिया गया लेकिन पुत्र की मौत हो गयी.
मिली जानकारी के अनुसार बेटे के शव को चुपचाप गांव में ही दफन भी कर दिया गया. लेकिन किसी तरह इसकी भनक धनवार पुलिस को लग गयी. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुँचकर बच्चे के शव को बाहर निकालकर थाना ले आई और महिला रिंकू देवी व उसके पति टुनटुन साव को भी थाना में ला कर पूछताछ कर रही है.
इधर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घटना दोपहर की है. लाश दफनाने की सूचना मिलने पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई और लाश को बाहर निकल थाना लाया गया है. पोस्टमॉर्टम में भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ें – 7 सालों में वनवासियों, आदिवासियों के बीच बंटे 5 लाख से अधिक पट्टे




