Uncategorized

शशिभूषण पाठक नहीं रहे

रांची: पीयुसीएल के पूर्व महासचिव मानवाधिकार कार्यकर्ता शशि भूषण पाठक का निधन हो गया है। वे लंबे समय से किडनी की समस्या से पीड़ित थे और वेल्लौर में इलाज करवाने गये थे। शनिवार सुबह तबियत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गयी। पाठक पेशे से एक शिक्षक भी थे। श्री पाठक का पार्थिव शरीर रविवार को रांची पहुंचेगा। यहां नामकुम स्थित उनके आवास पर लोगों के अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार पैतृ​क आवास गढ़वा के मंझगांव में किया जायेगा। मृदुभाषी पाठक की मृत्यु हो जाने पर कई मानवाधिकार, सामाजिक संगठनों ने शोक प्रकट किया है। शशि भूषण पाठक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button