लखनऊ: मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश सरकार के मंत्रियों को फटकार लगाते हुए उन्हें अपना कामकाज सुधारने की चेतावनी दी है.
मुलायम सिंह यादव ने यूपी के मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने कामकाज का तौर-तरीका सुधारें और सार्वजनिक बयानबाजी से बचें. मुलायम ने कहा कि असली चुनौती लोकसभा चुनाव है, जिसे ध्यान में रखना बहुत जरूरी है.
जाहिर है कि मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी और यूपी सरकार की छवि धूमिल होने से हर हाल में बचाना चाहते हैं. सियासी गलियारों में मुलायम के ताजा बयान को इसी की पहल के रूप में देखा जा रहा है.




