Uncategorized

गिरिडीह : स्कूल में खेलने के दौरान हुई छात्र की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Giridih : गिरिडीह के कार्मेल स्कूल में शनिवार को खेलने के दौरान 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले अनीश ड्रोलिया नाम के छात्र की मौत हो गई. इस घटना से मृतक छात्र के परिजनों के साथ-साथ पूरा स्कूल गम में डूब गया. वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार्मेल स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से अनीश की मौत हो गई.

हार्ट का मरीज था अनीश

कार्मेल स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अनीश को पहले से ही हार्ट की बीमारी थी. जानकारी के मुताबिक कुछ माह पहले ही उसके हार्ट की बाइपास सर्जरी हुई थी. ठीक होने के बाद वह स्कूल जाने लगा. स्कूल प्रबंधन ने बताया कि शनिवार को गेम्स क्लास के दौरान अनीश बाकी बच्चों के साथ स्कूल के खेल मैदान में फुटबॉल खेलने गया. लेकिन खेलने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद स्कूल के लोग उसे डॉक्टर के पास लेकर गए. जहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस को मामले की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

स्कूल प्रबंधन पर सवाल

इस घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों और लोगों ने कार्मेल स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि अगर छात्र बीमार था तो उसे मैदान में खेलने क्यों भेजा गया. अगर समय रहते चिकित्सा मिल जाती तो बच्चे की जान बच सकती थी. इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने कहा कि परिजनों ने छात्र की बीमारी की बात से कभी भी स्कूल को अवगत नहीं कराया था. यह सिर्फ एक हादसा है.

Related Articles

Back to top button