
Giridih : कोरोना से लड़ाई के लिए गिरिडीह पुलिस ने बुधवार को अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दिया है. गिरिडीह पुलिस ने सीएम आपदा राहत फंड में 22 लाख 24 हजार की राशि भेजी. एसपी सुरेन्द्र झा समेत जिले के तमाम पुलिस कर्मियों ने अपने एक दिन का वेतन फंड में दिया है. एसपी ने फंड से जुड़े पत्र को भी राज्य पुलिस मुख्यालय को भेज दिया है.
बुधवार को डीसी राहुल सिन्हा ने जानकारी दिया कि जिले से अब तक 145 ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए. जिसमें 90 जांच रिपोर्ट निगेटिव है. डीसी और एसपी ने विधायकों और मेयर सुनील पासवान के साथ बैठक भी की. जिसमें जिले के अप्रवासी मजदूरों को भोजन कराने पर खास तौर पर चर्चा की गई. बैठक में विधायक विनोद सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू और गांडेय विधायक डा. सरफरार अहमद थे.
डीसी ने कहा कि हर राशन डीलर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है. जिसमें एक शिक्षक व सेविका डीलर के राशन वितरण पर नजर रखेंगी. दोनों की शिकायत पर डीलर पर कार्रवाई होगी. बैठक में सांसद भाजपा नेता दिनेश यादव भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन का कहर: सड़क पर रहने वाले बेघर बच्चे वीडियो मैसेज से मांग रहे हैं मदद
पुलिस अधिकारी तैयार कर रहे मास्क

इधर बुधवार को ही गिरिडीह में बेहद दिलचस्प तस्वीर नजर आई. गिरिडीह-देवघर रोड के बैरिकेट में तैनात पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार स्थानीय कुछ ग्रामीणों के सहयोग से सड़क किनारे मास्क तैयार कराते नजर आये. उनके साथ धर्मवीर कुमार, विनोद कुमार और चिकित्सक डा. श्याम लाल मंराडी आदि थे. प्रमोद कुमार की मानें तो पांच दिनों में अब तक 2500 सौ से अधिक मास्क का वितरण किया गया है. वहीं कड़ी गर्मी में ही शीतल पेय भी दिया जा रहा है. पुलिस गरीबों के लिए सामूदायिक किचन भी चला रही है.
इसे भी पढ़ेंः कोरोना की जांच में तेजी लाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की है अपील : हेमंत सोरेन




