GiridihJharkhand

गिरिडीहः फूचली में वन प्रमंडल ने किया हरियाली महोत्सव का आयोजन, सांसद ने किया वृक्षारोपण

Giridih : सदर प्रखंड के औद्योगिक क्षेत्र के गंगापुर स्थित फूलची में मंगलवार को गिरिडीह वन प्रमंडल ने हरियाली महोत्सव का आयोजन किया. इस दौरान हरियाली महोत्सव का उद्घाटन सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, डीएफओ प्रवीण अग्रवाल, वन क्षेत्र पदाधिकारी एस. के रवि, लोजपा नेता राजकुमार राज और सांसद प्रतिनिधि गुड्डु यादव ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया. वहीं हरियाली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान डीएफओ अग्रवाल ने जानकारी दिया कि फूलची में आठ हजार पौधे लगाएं जाएगें.

इस महोत्सव के दौरान सांसद, डीएफओ और लोजपा नेता 120 पौधे लगाएं, जिसमें काला शीशम, जामुन, बरगद, मोहगिनी, आम, सरिफा, अमड़ा, कंरज, पीपल समेत कई प्रजाति के पौधे शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तंभ का किया अनावरण, कल्पतरु वृक्ष भी लगाया

वृक्षारोपण के बाद फूलची स्कूल की छात्राओं द्वारा नागपुरी भाषा में कई लोकगीत भी पेश किए गए. सांसद चौधरी ने कहा कि बढ़ते जनसंख्या के कारण प्रदुषण का खतरा तेजी से बढ़ा है. ऐसे में जनमानष को सुरक्षित करने के लिए अब वृक्षारोपण करना महत्पूर्ण हो गया.

इधर कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला वनरक्षी सुरुचि कुमारी के साथ वनरक्षी गौतम कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:रांची स्मार्ट सिटी में पत्थरों की नीलामी कर रही है सरकार, निकला टेंडर

Related Articles

Back to top button