Uncategorized

रामगढ़ः आजसू की बैठक में समितियों का विस्तार, संगठन सचिव बने जनार्दन

News Wing Ramgarh, 27 November: रामगढ छावनी परिषद के वार्ड नंबर 7 स्थित पोचरा बरवाटोला में रविवार को आजसू पार्टी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली ने की. बैठक में पार्टी को मजबूत करने और लोगों को पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराने को लेकर चर्चा हुई. पार्टी की वार्ड समिति, महिला वार्ड समिति, ओबीसी समिति, एससी-एसटी वार्ड समिति का भी गठन किया गया. वार्ड समिति में सर्वसम्मति से श्रवण गोप अध्यक्ष चुने गये, वहीं विक्की करमाली सचिव चुने गये. ओबीसी समिति के अध्यक्ष विजय साव और सचिव विशेश्वर दांगी चुने गये. एससी समिति के अध्यक्ष चंदन नायक और सचिव विक्की नायक चुने गये. 

एसटी समिति के अध्यक्ष विक्की नायक और सचिव रंजीत करमाली बने. महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीरा देवी को सचिव शोभा देवी को बनाया गया. वहीं पोचरा निवासी जनार्दन राम और चंदन ठाकुर को जिला संगठन सचिव बनाया गया. प्रभु मुंडा को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा नगर समिति में राकेश साव, छोटू करमाली और नीलू देवी को उपाध्यक्ष एवं राजेंद्र नायक को नगर प्रवक्ता बनाया गया. मौके पर विभन सिंह, विंदेश बेदिया, प्रकाश महतो, अर्छना देवी और पंकज वर्णवाल समेत कई लोग मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button