National

निर्वाचन आयोग ने चुनाव टलने की अटकलों पर लगाया विराम, तय समय पर ही होंगे जेनरल इलेक्शन- मुख्य चुनाव आयुक्त

New Delhi: पिछले कुछ दिनों से भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बना हुआ है. 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले और उसके बाद आतंक के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई और पाकिस्तान की हिमाकत, पिछले चंद दिनों में देश में घटनाक्रम तेजी से बदले हैं.

वहीं एलओसी पर तनाव भी बहुत है. लेकिन इन सबके बीच देश लोकसभा चुनाव के मुहाने पर भी खड़ा है. हालात देखते हुए चुनाव टलने की अटकलों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने विराम लगाते हुए साफ किया है कि देश में लोकसभा चुनाव तय समय पर ही होंगे. जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग मार्च के पहले हफ्ते में तारीखों का एलान कर सकता है.

उल्लेखनीय है कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल आने वाली तीन जून को खत्म होगा. इसके मद्देनजर आयोग ने चुनाव किस महीने में और कितने चरण में कराये जाने हैं, यह तय करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है.

‘ईवीएम को लेकर संदेह नहीं’

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि देश में मतपत्रों से मतदान की व्यवस्था बहाल नहीं की जाएगी. अरोड़ा ने कहा कि ईवीएम का निर्माण रक्षा उपकरण बनाने वाली ‘हाईली सिक्योर’ कंपनियां भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इण्डिया लिमिटेड (ईसीआईएल) करती हैं. ईवीएम की व्यवस्था की निगरानी के लिये एक तकनीकी परामर्शदात्री समिति है, जिसके पास निर्णायक शक्ति है. वह ताकत चुनाव आयोग के पास भी नहीं है. उस समिति में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञ शामिल हैं, लिहाजा संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है.

इसे भी पढ़ेंःओआईसी की बैठक में सुषमा स्वराज ने कहा, आतंकी संगठनों को फंडिंग मुहैया कराना बंद हो

Related Articles

Back to top button