
- रिजर्वेशन का पहला चार्ट चार घंटे पहले और दूसरा चार्ट 30 से पांच मिनट पहले तक बनेगा
New Delhi : ट्रेन से सफर करनेवालों के लिए एक गुड न्यूज है. सीट रिजर्वेशन की टाइमिंग में भारतीय रेलवे ने शनिवार, यानी 10 अक्टूबर से ढील की शुरुआत की है. मतलब, ट्रेन छूटने से पहले-पहले तक आप उस ट्रेन का टिकट बुक करा सकते हैं. ट्रेन का दूसरा रिजर्वेशन चार्ट शनिवार से ट्रेन छूटने के कम से कम पांच मिनट पहले तक बन सकेगा.
देश में कोरोना महामारी के बीच जिस तरह आम जनजीवन को पटरी पर लाने की कोशिशें ‘अनलॉक’ के जरिये जारी हैं, उसी तरह अब रेल सेवाओं को भी पहले की तरह पटरी पर लाने के लिए भारतीय रेलवे ने बदले हुए नियम शनिवार से लागू किये हैं. इनमें सीट रिजर्वेशन से जुड़े कुछ नियमों में रेलवे ने बदलाव किया है, जो यात्रियों के लिए बहुत राहत देनेवाला है. इसके तहत अब रेलवे में कई ट्रेनों में महज पांच मिनट पहले भी सीट बुक की जा सकेगी. कोरोना काल में रिजर्वेशन के नियमों में कुछ बदलाव किये गये थे, ताकि कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- Corona Update: 24 घंटे में 73 हजार से अधिक नये केस, 9 लाख से कम एक्टिव मरीज
पांच मिनट पहले टिकट बुक और कैंसिल भी कर सकेंगे
कोरोना काल में हो रही दिक्कतों से रेलयात्रियों को उबारने के लिए भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन के नियमों में जो बदलाव किया है, उसके तहत पहले की ही तरह दूसरा चार्ट गाड़ी छूटने के 30 मिनट पहले तक बनेगा. यह चार्ट कम से कम पांच मिनट पहले तक भी बनेगा. हालांकि, रिजर्वेशन का पहला चार्ट ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले बनेगा. चूंकि दूसरा चार्ट ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले तक बनेगा, इसलिए यात्री इसी पांच मिनट पहले तक के समय भी टिकट भी बुक करा सकेंगे. इतना ही नहीं, इसी पांच मिनट पहले तक के समय में यात्री बुक किये गये टिकट को कैंसिल भी करा सकेंगे.
इसे भी पढ़ें-नाले में 18 घंटे से फंसा है युवक का शव, निकालने में जुटे सैकड़ों लोग




