Uncategorized

विकास केवल सरकार का दायित्व नहीं, राह दिखाये प्रेस: मुख्यमंत्री

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राँची विश्‍वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय प्रेस दिवस-सह-स्थापना पखवाड़ा 2013 के अवसर पर ‘विकास में मीडिया एवं सरकार की भूमिका’ पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को राह दिखाने में प्रेस की अहम भूमिका है। इसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। समाज को दिशा देने एवं उसे विकास के रास्ते पर लाने के अपने दायित्व को सभी को निभाना होगा। विकास मात्र सरकार का दायित्व नहीं है बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं न तो चुनौतियों से डरता हूँ और न ही उसके परिणाम से डरता हूँ। यदि डरता हूँ तो बस गलत काम से डरता हूँ। झारखण्ड के गठन के 13 साल के दौरान क्या हुआ इसकी गणना बेकार है। आगे बढ़ने की इच्छा शक्ति के साथ प्रयास करते रहना आवश्यक है। जिसमें अब तक आप सबका सहयोग, मार्ग दर्शन गम्भीरता के साथ मिलता रहा है। यह सहयोग मिलता रहे तो आप और हम मिलकर इस राज्य को एवं इस राज्य में रहने वाले प्रत्येक वर्ग को उनकी मंजिल तक पहुँचाने में अवश्य कामयाब होंगे।

उन्होंने कहा कि नर्इ चुनौतियों को स्वीकार कर कार्य योजना को चला सके इसमें प्रेस मीडिया और अग्रणी नेताओं के मार्ग दर्शन की आवश्यकता है। व्यवस्था की बुरार्इ पर अक्सर चर्चा होती है, परन्तु जब तक जन-जन में जागरूकता नहीं होगी, सिविक सेंस नही होगा तब तक परिवर्तन कठिन है। राज्य में न तो संसाधन की कमी है और न ही पैसों की कमी है, कमी है तो सोच की एवं दूरदर्शिता की। विकास के प्रयास में टीम भावना के साथ आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के प्रति कोर्इ समझौता स्वीकार नही है। यदि सभी मिलकर समवेत प्रयास करें तो राज्य को पीछे देखने की जरूरत नही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गाँव हमारी नीव है। राज्य का समग्र विकास तभी सम्भव है जब ग्रामीण स्तर पर विकास हो। गाँव विकसित हुआ तो शहर विकसित होगा, राज्य विकसित होगा। मात्र भवनों एवं सड़क का विकास न हो बल्कि किसान खेती कैसे करें इस पर भी सोच विकसित करनी होगी। आज कृषि को लाभदायी व्यापार के रूप में अपनाया जा सकता है। इसे समझने की आवश्यकता है। शिक्षित वर्ग को आगे आना होगा तभी ग्रामीण उनके बताए मार्ग पर चलते हुए विकास की राह पर आगे बढ़ेंगे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि समाज के बदलाव में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया द्वारा मार्गदर्शन मिलता है जिसपर विकास हेतु नर्इ योजनाओं का निर्धारण हो सकता है।

मुख्य सचिव आर एस शर्मा ने कहा कि संवाद की परम्परा बहुत अच्छी है। संवाद सरकार और मीडिया ही नहीं अन्य माध्यमों में भी होना चाहिए। विकास में मीडिया की सीधी भ्ाूमिका हो या न हो परन्तु माहौल को बनाने में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सामूहिक पत्रकार बीमा योजना का शुभारम्भ किया गया। इसके लिए निदेशक सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग एवं नेशनल इन्श्योरेंस कम्पनी के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षरित किया गया है। इस योजना के तहत 75 प्रतिशत राशि सरकार द्वारा एवं 25 प्रतिशत की राशि बीमा धारी द्वारा दिया जाएगा। इस योजना में राज्य में गैर मान्यता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त दोनो ही तरह के पत्रकार सम्मिलित हो सकते हैं। बीमा राशि पाँच लाख रूपये की है।

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया फेलोशिप योजना के शोधार्थियों को प्रमाण पत्र एवं फेलोशिप राशि का भी वितरण किया गया। पचास हजार रूपये की इस योजना के तहत पूर्व में सभी शोधार्थियों को पन्द्रह हजार रूपये की राशि दी गर्इ थी कार्यक्रम के दौरान पैतीस हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया।

सेमिनार में राँची एक्सप्रेस के प्रधान सम्पादक बलबीर दत्त, सन्मार्ग के प्रधान सम्पादक वैजनाथ मिश्र, खबर मंत्र के प्रधान सम्पादक हरिनरायण सिंह, प्रभात खबर के वरिष्ठ सम्पादक अनुज कुमार सिन्हा, चैनल प्रमुख (महुआ) किशोर कुमार मालवीय ने विकास में मीडिया एवं सरकार की भ्ाूमिका पर अपने उद्गार व्यक्त किए। समारोह को माननीय सांसद सुबोध कान्त सहाय, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार हिमांशु शेखर चौधरी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुखदेव सिंह सहित वरीय पदाधिकारीगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button