
Ranchi: औद्योगिक प्रबंधन और अभियांत्रिकी सोसायटी (एसआईएमई) की ओर से चार सप्ताह तक चलनेवाली ड्रोन डिजाइन की पहली कार्यशाला की शुरुआत बीआईटी मेसरा में रविवार को हुई. कार्यशाला दिन के 11 बजे से गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर आयोजित की गयी. मौके पर एसआईएमई के संयुक्त कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह गरिया ने छात्रों को बताया कि उन्हें ड्रोन डायनेमिक्स और 2021 के ड्रोन विनियमन से अवगत कराया जाएगा. सत्र के बाद उन्हें एक ड्रोन डिजाइन और अवधारणा विकास प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा जिसमें वे निर्णायक मंडली को अपनी ड्रोन डिजाइन प्रस्तुत करेंगे.
इसे भी पढ़ें : रांची जिले के तीन प्रखंडों के 11 पंचायतों में नहीं बन रहे हैं ऑनलाइन प्रमाण पत्र
कार्यशाला के मुख्य वक्ता एयर कमोडोर प्रदीप कुमार चौधरी थे जो वर्तमान में वैमानिकी विकास एजेंसी द्वारा एक यांत्रिक प्रणाली और रखरखाव विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में कार्यरत है. वे जनरल एरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्माता भी हैं. इस कार्यशाला में छात्रों ने क्वाड्रोटर थ्योरी, संदर्भ के फ्रेम, यूलर कोण, परिवर्तन, स्वतंत्रता की डिग्री, और पाठ के दौरान गति की स्थिति को समझाने के लिए ड्रोन डायनेमिक्स के विभिन उपयोगियों के बारे में सीखा. छात्रों को विषय से जोड़ने के लिये ड्रोन पर एक संक्षिप्त वीडियो भी प्रस्तुत किया गया. कार्यशाला के बाद सवाल-जवाब का सत्र हुआ. इस दौरान छात्रों ने कई सवाल भी किये.




