Uncategorized

छत्तीसगढ़ : महिला सहित पांच नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Raipur: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक महिला सहित पांच नक्सलियों ने नक्सलवाद से मोहभंग होने के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने कहा कि पांचों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया. 

नक्सली राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के प्रावधानों से प्रभावित हो रहे है : नाग

उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सोंसाई कोरम (26), हिराला नेटाम (29), बीरसाई कोर्रम (24), पील्लूराम कश्यप (26) और महिला सोमारी उर्फ सोनबती कश्यप शामिल है. नाग ने बताया कि ये नक्सली जिले के मरदापाल पुलिस थाना क्षेत्र के दुर्गम गांवों के रहने वाले हैं जो राजधानी से करीब 200 किलोमीटर दूर है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने एक बयान में कहा कि उनका नक्सल आंदोलन के ‘‘खोखली’’ विचारधारा से मोहभंग हो गया और वे राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के प्रावधानों से प्रभावित हैं. नाग ने बताया कि उन्हें नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी.

इसे भी पढ़ें: नासिक में हथियारों का जखीरा बरामद, 25 राइफलें, 19 रिवाल्वर और 4140 कारतूस जब्त

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button