
New Delhi : वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने व्यक्तिगत उपयोग के लिए ई-कॉमर्स पोर्टल से डाक या कुरियर के जरिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के आयात की अनुमति दी है. यानी अब किसी को अपने उपयोग के लिए
ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर चाहिए वह किसी भी देश से इसे मंगा सकता है. इस पर कोई पाबंदी नहीं है.
उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया हुआ है. सबसे ज्यादा मांग ऑक्सीजन की है. ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर की मांग देश में काफी बढ़ी हुई है.
इसे भी पढ़ें –पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से दिल्ली रवाना हुई दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस




