
New Delhi. भारतीय वायुसेना को मजबूती प्रदान करने वाले 5 राफेल लड़ाकू विमानों का पहला जत्था थोड़ी देर बाद हरियाणा के अंबाला एयरबेस पर लैंड करेगा. राफेल विमान भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं और थोड़ी देर में अंबाला एयरपोर्ट पर इनकी लैंडिंग होगी.
रक्षा मंत्रालय ने किया ट्वीट
राफेल विमान के भारतीय सीमा में प्रवेश करते ही रक्षा मंत्रालय कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी. अंबाला में आज सुबह हल्की बारिश हुई जिसके बाद एयरफोर्स ने प्लान बी तैयार किया था. भारतीय वायुसेना ने जोधपुर एयरबेस को भी तैयार रखा है.
#WATCH: Five #Rafale jets in the Indian airspace, flanked by two Su-30MKIs (Source: Raksha Mantri's Office) pic.twitter.com/hCoybNQQOv
— ANI (@ANI) July 29, 2020
राजनीति भी जारी
राफेल के भारत पहुंचने से पहले इस मुद्दे पर सियासत भी हो रही है. कांग्रेस के कई नेताओं ने राफेल को लेकर सवाल खड़े किए हैं. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राफेल के भारत आने की बधाई देते हुए सवाल किया है.
उन्होंने कहा वायुसेना के जांबाज लड़ाकुओं को बधाई. आज हर देशभक्त ये जरूर पूछे कि 526 करोड़ रुपये का एक राफेल अब 1670 करोड़ रुपये में क्यों? 126 राफेल की बजाय 36 ही क्यों? मेक इन इंडिया की बजाय मेक इन फ्रॉस क्यों? 5 साल की देरी क्यों?
Five #Rafale jets in the Indian airspace, flanked by two Su-30MKIs (Source: Raksha Mantri's Office) pic.twitter.com/UHgbycyFgr
— ANI (@ANI) July 29, 2020
दिग्विजय ने कंसा तंज
वहीं, दिग्विजय सिंह ने भई ट्वीट कर तंज कंसा है, दिग्विजय सिंह ने कहा- एक राफ़ेल की क़ीमत कांग्रेस सरकार ने 746 करोड़ तय की थी लेकिन ‘चौकीदार’ महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मांग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं. क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी. ‘चौकीदार’ जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें.




