NEWS

गिरिडीह में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में पांच लोगों ने गवाईं जान, तीन जख्मी

Giridih: जिले में 19 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल है. पहली घटना सोमवार की देर रात में देवरी में हुआ. जहां बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हुई. तो दूसरी घटना हजारीबाग के विष्णगुढ़ में हुई. जिसमें बगोदर के बेको गांव के एक युवक की मौत हो गई. जो अपने दो दोस्तों के साथ एक ही बाइक से बेको गांव से विष्णगुढ़ जा रहा था.

तीसरी घटना बगोदर के अटका गांव की है जहां पिता-पुत्र की मौत सड़क हादसे में हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक पर चार लोग सवार थे. इस दुर्घटना में 60 वर्षीय तारणी राम और उनके 18 वर्षीय बेटे विनोद रवानी की मौत मौके पर हो गई.

इसे भी पढ़ें:त्रिकूट रोपवे हादसाः पन्नालाल ने रस्सी और कुरसी के सहारे बचायी 11 लोगों की जान

जबकि मृतक की पत्नी मुनिया देवी और उनका 10 वर्षीय बेटा राकेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

तारणी राम जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बेलडी गांव के रहने वाले थे. वो अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर बेलडी गांव से हजारीबाग के विष्णुगढ़ जा रहे थे. इसी बीच वो रास्ता भटक कर अटका पहुंच गए. अटका पेट्रोल पंप के समीप रोड क्रॉस करने के दौरान वो ट्रक की चपेट में आ गए.

इस दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई. हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सड़क से जाम हटाया.

इसे भी पढ़ें:जमशेदपुरः कोल्‍हान के सबसे बड़े सरकारी अस्‍पताल एमजीएम में एक साल में 659 नवजात की मौत, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Related Articles

Back to top button