Uncategorized

कश्मीर : आतंकवादी हमले में पुलिस अधिकारी शहीद

श्रीनगर : जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बुधवार को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। श्रीनगर में सैन्य अस्पताल के अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि हवाई मार्ग से अस्पताल लाए जाने के बावजूद पुलिस अधिकारी को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बांदीपोरा जिले में दाचिना गांव में बुधवार अपराह्न आतंकवादियों ने राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह के एक दस्ते पर गोलीबारी की।”

पुलिस सूत्रों ने कहा कि पांच अगस्त को उधमपुर में हुए आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड अपू कासिम के इस गांव में छिपे होने की खुफिया सूचना मिली, जिसकेबाद पुलिस का दस्ता गांव में पहुंचा।

उन्होंने कहा, “घटनास्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना कर दिया गया है, ताकि हमले के जिम्मेदार आतंकवादियों को भागने से रोका जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button