
New Delhi: हरियाणा के फरीदाबाद- पलवल के बीच असौटी स्टेशन में हैदराबाद-नयी दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस की बोगी में भीषण आग लग गई है.
गुरुवार सुबह हुए हादसे में तेलंगाना एक्सप्रेस के दो डिब्बों में भीषण आग लग गई.राहत की बात ये है कि एक्सप्रेस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इसे भी पढ़ेंःजम्मू-कश्मीरः नजरबंद नेताओं पर बोले गवर्नर- जो जेल जाते हैं, वे नेता बनते हैं
उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि सुबह सात बज कर 43 मिनट पर ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई. उन्होंने बताया कि दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया है.
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया.
कुमार ने बताया ‘ट्रेन संख्या 12723 हैदराबाद नयी दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस को सुबह सात बज कर 43 मिनट पर पीछे से नौवें डिब्बे के पहियों से धुआं और आग की लपटें निकलने की वजह से असौटी और बल्लभगढ़ के बीच रोक दिया गया था. स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है.’ खबर है कि ब्रेक बाइंडिंग में आग लग गई थी. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं.
इसे भी पढ़ेंःएक्विट रेटिंग्स में अनुमान, RBI से मिले पैसे का क्या कर सकती है सरकार




