Uncategorized

झारखंड़ पुलिस आधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षण से लैस होगी : सीएम

रांची : मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्‍य की पुलिस को अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के सा‍थ सा‍थ उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुक्रवार को 11वें झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में उन्‍होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस पर होती है। कठिन परिस्थितियों में रहने के बावजूद पुलिस अपना काम तत्‍परता से करती है।

उन्‍होंने उप‍स्थित पुलिसकर्मियों से कहा‍ कि उन्‍हें काम में सजग और चौकस रहना चाहिए। इस मौके पर उन्‍होंने पुलिस नेटवर्क मजबूत बनाने की बात भी कही। सोरेन ने पुलिसकर्मियों को नसीहत देते हुए कहा कि किसी घटना में सुराग देनेवाले व्‍यक्ति को अहमियत देने की आदत पुलिस को डालनी चाहिए। आखिरी में उन्होंने झारखंड़ में कार्यरत लगभग 70 हजार पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए सेवा में तत्पर रहने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button