Uncategorized

बिहार : प्राइवेट अस्पताल में दवा खाने के लिये महिला को पानी की जगह दिया तेजाब, हुई मौत

Muzaffarpur (Bihar) : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला को अस्पताल के कर्मचारी ने दवा खाने के लिये गलती से पानी की जगह तेजाब दे दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गयी. पड़ोसी वैशाली जिले के गोरौल पुलिस थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली श्यामली देवी (60) का बीती शाम मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा पुलिस थाना अंतर्गत इस अस्पताल में आंख का ऑपरेशन हुआ था.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस व केजरीवाल का आरोप, पीएनबी का 11,300 करोड़ लूटने वाला नीरव मोदी दावोस में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ था

तेजाब से भरे बोतल को पानी समझकर महिला को दे दिया पीने

ब्रह्मपुरा के थाना प्रभारी (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें कुछ दवाइयां लेनी थीं और जब उन्होंने दवाई खाने के लिये पैरामेडिकल कर्मचारी से पानी मांगा तो उसने तेजाब से भरे बोतल को गलती से पानी समझकर महिला को वही बोतल दे दिया.
उन्होंने बताया कि तेजाब पीने के बाद महिला ने जोर-जोर से चीखना शुरू किया, जिसके बाद कर्मचारी ने महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को बुलाया. महिला को तुरंत पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें- ‘गरीबरथ एक्सप्रेस’ को जाना था बिहार, गलती से चली गयी अलीगढ़ की ओर, एएसएम निलंबित

तेजाब की वजह से बुरी तरह से झुलसा महिला का मुंह और गला

गलती से तेजाब पीने के कारण महिला का मुंह और गला बुरी तरह से झुलस गया था. उन्होंने बताया कि महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी इसलिए हम उनका बयान रिकॉर्ड नहीं कर पाये. दोषी डॉक्टर और कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी. सिविल सर्जन ललिता सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला चिकित्साकर्मियों की लापरवाही का लगता है. जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button