Uncategorized

अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को भी बाधित

जम्मू: कश्मीर घाटी में जारी तनाव के कारण अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को भी बाधित है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस को बताया, “किसी भी तीर्थयात्री को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्मीर जाने की अनुमति नहीं दी गई।”

अधिकारी ने बताया, “दोपहर के समय स्थिति की समीक्षा के बाद ही शुक्रवार को तीर्थयात्रियों को यात्रा की अनुमति दिए जाने अथवा नहीं दिए जाने पर विचार होगा।”

अमरनाथ यात्रा इस साल दो जुलाई को शुरू हुई और अब तक लगभग 1,45,000 श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

गौरतलब है कि अनंतनाग जिले में आठ जुलाई को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने केबाद घाटी में तनाव बढ़ गया है। स्थानीय मुसलमान यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की मदद कर रहे हैं।

कश्मीर घाटी के स्थानीय पोनीवाला, टैक्सी चालक, सड़क किनारे चायवाले, कुली और आम आदमी यह सुनिश्चित करने में जुटे हैं कि घाटी में कानून एवं व्यवस्था की वजह से यात्रा प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button