Uncategorized

मार्च 2018 तक रांची के सभी प्रखंड होंगे खुले में शौच मुक्त

रांची: उपायुक्त मनोज कुमार ने कहा है कि ओरमाझी और अनगड़ा प्रखण्ड को इस वर्ष ओडीएफ किया जाना है। इन प्रखण्ड के लोग खुले में शौच न करे, इसके प्रति उन्हें जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मार्च 2018 तक सभी प्रखण्डों को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य है। श्री कुमार शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायती राज प्रतिनिधियों और जल सहिया के लिए आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिदिन 3 से 4 सौ शौचालय का निर्माण करना होगां। स्वयं सहायता समूह की मदद से भी इस कार्य को पूरा करने के लिए अभियान चल रहा है। बच्चों के माध्यम से माता-पिता को इस कार्य के प्रति प्रोत्साहित करने की बात उपायुक्त ने कही है। उन्होंने कहा है कि कोई व्यक्ति इस कार्य के प्रति उत्साह दिखाता है तो उसे प्रोत्साहित किया जायेगा तथा उसे सम्मानित करने के लिए विभाग से अनुशंसा की जायेगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने अनगड़ा और ओरमाझी प्रखण्ड में बेहतर कार्य करने वाले मुखिया को सम्मानित किया। उपायुक्त ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले को सम्मानित किया जायेगा।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button